Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद:-अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को 18 मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।

फर्रुखाबाद:- पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 अभियुक्तगण उबैश खान उर्फ लालू पुत्र पप्पू
Share:
फर्रुखाबाद:-अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को 18 मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:- पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 अभियुक्तगण उबैश खान उर्फ लालू पुत्र पप्पू निवासी ग्राम रूदायन थाना कम्पिल, आशीष पुत्र महेश निवासी ग्राम जिजौटा थाना कम्पिल, जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम रामपुर गढ़िया थाना पटियाली जनपद कासगंज व बाल अपचारी को रूदायन रेलवे स्टेशन तिराहा थाना कम्पिल से चोरी की गयी 18 मोटरसाइकिल, 01 अदद चाबी गुच्छा व बरामदा 1200/- रू० सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभिगण व बाल अपचारी के सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगण व बाल अपचारी ने पूछताछ के उपरान्त बताया कि हम लोग दिन में जनपद फतेहगढ़ व आस पास के विभिन्न जनपदों में घूम फिर कर मन्दिर, बैंक, बाजार व अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पहले मोटरसाइकिल की रैकी करते है, उसके बाद मौका देख कर चोरी कर लेते हैं जिसको बेचकर मिले पैसों को हम लोग आपस में बराबर-बराबर हिस्सों में बाँट लेते हैं, और अपने शौक पूरे करते हैं। हम लोगों ने लखनऊ, मैनपुरी, कासगंज, एटा, बदाँयू आदि जनपदों से इस तरह मोटरसाइकिल की रैकी कर चोरी की है और हाल में ही थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्यारह मंजिला मन्दिर के पास से 01 मोटरसाइकिल सुपर स्पेलण्डर व कोतवाली कायमगंज क्षेत्र से 01 मोटरसाइकिल ग्लैमर भी चोरी की थी।