Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
मनोरंजन

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की हमशक्ल को देखकर फैंस हुए हैरान,

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका की फैन फॉलोइंग तो सब जानते हैं कितनी ज्यादा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दीपिका के चाहने वाले हैं। कई फैंस दीपिका को फॉलो भी करती हैं। उनकी स्टाइल को कॉपी करती हैं। लेकिन अब एक ऐसी लड़की की कुछ फोटोज सामन
Share:
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की हमशक्ल को देखकर फैंस हुए हैरान,
Read in your preferred language.

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका की फैन फॉलोइंग तो सब जानते हैं कितनी ज्यादा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दीपिका के चाहने वाले हैं। कई फैंस दीपिका को फॉलो भी करती हैं। उनकी स्टाइल को कॉपी करती हैं। लेकिन अब एक ऐसी लड़की की कुछ फोटोज सामने आई हैं जो हूबहू दीपिका पादुकोण की तरह दिख रही हैं। इस लड़की का नाम रिजुता घोष देब है। रिजुता की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस हैरान हैं कि कैसे उनके लुक्स बिल्कुल दीपिका पादुकोण के जैसे हैं।
रिजुता के बारे में हम आपको बता दें कि वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। जैसे ही फैंस ने रिजुता की फोटोज देखी, सभी उनके पोस्ट पर उन्हें दीपिका की हमशक्ल कह रहे हैं तो कोई उन्हें दीपिका पादुकोण 2.0 बोल रहे हैं। इतना ही नहीं एक ने तो यह तक कह दिया कि रणवीर सिंह बस आपको गलती से ना देख लें, नहीं तो वह भी हैरान हो जाएंगे।
दीपिका लास्ट फिल्म गहराइयां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी अहम किरदार में थे। अब दीपिका कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी जिसके जरिए शाहरुख लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। दीपिका, शाहरुख के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
फिर वह फाइटर फिल्म में नजर आएंगी जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर ऋतिक और दीपिका की जोड़ी साथ नजर आएगी। इसके अलावा वह फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आएंगी जिसमे उनके साथ सुपरस्टार प्रभास और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में हैं।