पिछला साल शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। उनपर ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन के आरोप लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। उनके इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था। ड्रग्स विवाद के बाद अब शनिवार को आर्यन खान बहन सुहाना खान के साथ पहली बार किसी इवेंट आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की मेगा ऑक्शन में नजर आए।
इस दौरान केआरके (कोलकाता नाइट राइडर्स) के को-ओनर शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान अपने पिता की गैरमौजूदगी में, ऑक्शन में प्लेयर्स पर बोली लगाने की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। वैसे आर्यन खान पिछले साल भी आईपीएल ऑक्शन में नजर आए थे, तब उनके साथ जूही चावला की बेटी भी थीं, लेकिन इस बार भाई का साथ देने सुहाना खान भी आईं हैं।
सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह केआरके की तरफ से उनके सीईओ वेंकी मैसूर के साथ टेबल की दूसरी तरफ बैठीं थीं। साथ में उनके भाई आर्यन खान भी बड़े गौर से वेंकी की बातें सुन रहे थे। बता दें कि टीम में जूही चावला भी पार्टनर हैं और केआरके दो बार आईपीयल वीजेता बन चुकी है। आपको बता दें कि 23 साल के आर्यन खान ने पिछले साल अक्टूबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कथित ड्रग बस्ट में गिरफ्तार किया था। एनसीबी द्वारा एक क्रूज शिप पार्टी पर ड्रग छापेमारी के कुछ घंटे बाद, उन्हें 3 अक्टूबर को हिरासत में ले लिया गया था। शाह रुख का लाडला बेटा तीन हफ्तों तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद रहा था।
मनोरंजन
आर्यन को ड्रग्स विवाद के बाद IPL 2022 की ऑक्शन में देख खुश हुए फैंस
पिछला साल शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। उनपर ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन के आरोप लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। उनके इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था। ड्रग्स विवाद के बाद अब शनिवार को आर्यन खान बहन सुहाना खान के साथ पहली बार किसी इव
Read in your preferred language.