Tuesday, 15 September 2026 | 7:22 AM
भारत

फील्डिंग के दौरान फाफ डु प्लेसिस को आई खतरनाक चोट, किया गया हॉस्पिटल में भर्ती,

फाफ डु प्लेसिस को फील्डिंग के दौरान आई खतरनाक चोट, किया गया हॉस्पिटल में भर्ती, दर्दनाक VIDEO आया सामने- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को शनिवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2021 के 19वें मैच में पेशावर जाल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से ख
Share:
फील्डिंग के दौरान फाफ डु प्लेसिस को आई खतरनाक चोट, किया गया हॉस्पिटल में भर्ती,
Read in your preferred language.

फाफ डु प्लेसिस को फील्डिंग के दौरान आई खतरनाक चोट, किया गया हॉस्पिटल में भर्ती, दर्दनाक VIDEO आया सामने- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को शनिवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2021 के 19वें मैच में पेशावर जाल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए जोरदार टक्कर लग गई। पेशावर जाल्मी की पारी के सातवें ओवर में फाफ डु प्लेसिस पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हसनैन से टकरा गए। डु प्लेसिस का सिर हसनैन के घुटने में लग गया और दक्षिण अफ्रीका का यह क्रिकेटर जमीन पर गिर गया।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाफ डु प्लेसिस को आगे के स्कैन के लिए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। चोट के बाद वह पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। डु प्लेसिस टक्कर के बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स के डगआउट में बैठे नजर आए थे और मैच के दौरान उनकी गर्दन पर चोट साफ देखा जा सकता था।