Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
राजनीति

महाराष्ट्र के फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के CM बने ?

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई है। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। PM मोदी और अमित शाह
Share:
महाराष्ट्र के फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के CM बने ?
Read in your preferred language.

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई है। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। PM मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। वे राज्य के दूसरे नेता हैं, जो CM के बाद डिप्टी CM बने।

शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली। वह छठी बार राज्य के डिप्टी CM बने हैं। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं।

पहली कैबिनेट में मरीज को सहायता मिली: शपथ के आधे घंटे बाद फडणवीस, शिंदे और अजित मंत्रालय पहुंचे। पहली कैबिनेट मीटिंग में देवेंद्र फडनवीस ने पुणे के मरीज चंद्रकांत शंकर कुरहाडे को इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 5 लाख रुपए की सहायता देने का फैसला लिया।

मंत्रियों ने शपथ नहीं ली: CM और दोनों डिप्टी CM के अलावा किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई। हालांकि, महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है। यानी 6 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं।