Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
मनोरंजन

सिद्धार्थ की बातें सुनकर भारती सिंह से लेकर सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित सभी इमोशनल हो गए।

सुनील शेट्टी हाल ही में रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए। शो में सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों के करियर को लेकर अपने डर के बारे में बात की। दरअसल, शो के एक कंटेस्टेंट सिद्धार्थ ने परफार्मेंस के बाद बताया कि उनके घर से कोई नहीं आया है। क्योंकि घरवाले डांस में उनको सपोर्ट नहीं क
Share:
सिद्धार्थ की बातें सुनकर भारती सिंह से लेकर सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित सभी इमोशनल हो गए।
Read in your preferred language.

सुनील शेट्टी हाल ही में रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए। शो में सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों के करियर को लेकर अपने डर के बारे में बात की। दरअसल, शो के एक कंटेस्टेंट सिद्धार्थ ने परफार्मेंस के बाद बताया कि उनके घर से कोई नहीं आया है। क्योंकि घरवाले डांस में उनको सपोर्ट नहीं करते हैं।
कंटेस्टेंट ने बताया कि 12 साल की उम्र से ही उन्होंने अपना करियर डांस में बना लिया था और खुद से ही सब मैनेज करते हैं। सिद्धार्थ की बातें सुनकर भारती सिंह से लेकर सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित सभी इमोशनल हो गए।
माधुरी ने कहा कि ये बहुत मुश्कित होता है जब माता-पिता अपने ही बच्चों के हुनर को सपोर्ट नहीं करते। वहीं सुनील शेट्टी माधुरी दीक्षित से ये कहते है कि, मैं इस बात को समझ नहीं पाता हूं कि अगर बच्चे आर्ट की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं तो पेरेंट्स उनका सपोर्ट क्यों नहीं करते। लेकिन अब जब डांस रिएलिटी शोज आ रहे हैं तो कुछ मां-बाप की सोच में बदलाव भी आ रहा है।
सुनील शेट्टी ने अपने बच्चों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वो कैसे बेटी अथिया और बेटे अहान के एक्टिंग में करियर बनाने की बात सुनकर डर गए थे। एक्टर ने बताया कि जब अथिया और अहान ने बताया कि उन्हें एक्टर बनना है। मैं एक पिता होने के नाते इसके खिलाफ नहीं था। लेकिन मेरे मन में एक डर था कि क्या वो अपना फेलियर संभाल पाएंगे। एक्टर ने कहा कि सक्सेस को संभालना आसान है। लेकिन अगर फेल हो गए हो तो उसे संभाल पाना बहुत मुश्किल होता है।
हालांकि सुनील का डर गलत साबित हुआ क्योंकि दोनों ने अपने असफल होने के बावजूद, खुद को अच्छी तरह से संभाला और अभी भी कोशिश में लगे हुए हैं।बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद मुबारकां, नवाबजादे, मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं। लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अहान शेट्टी ने भी फिल्म तड़प से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अहान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।