Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

इटावा :दो दिन पहले हमलावरों द्वारा युवक को मारी गई गोली से उपचार के दौरान हुई मौत.

इटावा:. 2 दिन पहले मिर्ची बेचने जा रहे युवक को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारी गई थी, जिस पर युवक का गंभीर अवस्था में आगरा उपचार चल रहा था जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।वही 2 दिन बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा हमलावरों के खिलाफ कोई सबूत ना जुटाने पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने इटावा ग्वालि
Share:
Read in your preferred language.

इटावा:. 2 दिन पहले मिर्ची बेचने जा रहे युवक को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारी गई थी, जिस पर युवक का गंभीर अवस्था में आगरा उपचार चल रहा था जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।वही 2 दिन बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा हमलावरों के खिलाफ कोई सबूत ना जुटाने पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने इटावा ग्वालियर मार्ग स्थित गांव नगला गौर पर शव को रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार करने के नारे लगाने लगे वही आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचेकर स्थिति को संभालते हुए उच्चाधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले की प्रमुखता से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों को खोज कर गिरफ्तारी की जाएगी।वहीं मौके पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ और सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने परिजनों को समझाते हुए जाम को यथाशीघ्र खुलवाया।

रिपोर्टर ..इटावा जिला संवाददाता राहुल शाक्य …