Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

इटावा: कम्पाइन मशीन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारी

इटावा/भरथना- थाना क्षेत्रान्तर्गत भरथना-ऊसराहार मार्ग पर ग्राम कलन्दरा के समीप कम्पाइन मशीन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल स्कूटी चालक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 36 वर्षीय बृजेश यादव
Share:
इटावा: कम्पाइन मशीन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारी
Read in your preferred language.

इटावा/भरथना- थाना क्षेत्रान्तर्गत भरथना-ऊसराहार मार्ग पर ग्राम कलन्दरा के समीप कम्पाइन मशीन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल स्कूटी चालक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 36 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र सूबेदार सिंह यादव निवासी ग्राम नगला दुली बीती बुधवार की रात्रि भरथना से अपने ग्राम नगला दुली जा रहे थे। जैसे ही वह भरथना-ऊसराहार मार्ग स्थित ग्राम कलन्दरा के समीप पहुँचे, तभी कम्पाइन मशीन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक/ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धुव्र यादवचीनी‘‘ व पूर्व सांसद प्रदीप यादव के पुत्र पुष्पेन्द्र यादव ‘‘रिंकू‘‘ भी मौके पर पहुँच गये थे।

तहसील रिपोर्टर अनुज यादव

मो० 9634466204