भारत
इटावा :सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे सैफ़ई
इटावा सपा मुखिया अखिलेश यादव आज शाम अपने ग्रह ग्राम सैफ़ई पहुच गए। कल करहल विधान सभा सीट से नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि आप लोग कोविड नियमो का पालन करते हुए और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अपने अपने क्षेत्र में जाकर सपा प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं उ
Read in your preferred language.
इटावा सपा मुखिया अखिलेश यादव आज शाम अपने ग्रह ग्राम सैफ़ई पहुच गए। कल करहल विधान सभा सीट से नामांकन करेंगे।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि आप लोग कोविड नियमो का पालन करते हुए और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अपने अपने क्षेत्र में जाकर सपा प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि विपक्षी विभिन्न तरीकों से भ्रमित करने का काम करेंगे इसलिए उनके वहकावे में न आये।
अखिलेश यादव ने इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फरुखाबाद और आसपास के जनपदों से आये कार्यकर्ताओ से मुलाकात करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है ऐसे में आप सभी पूरी तरह चुनाव में जुट जाएं और अपने बूथों को जिताकर आये।
अखिलेश यादव कल मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे।
रिपोर्ट... राहुल शाक्य जिला संवाददाता इटावा