Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
भारत

इटावा: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने टक्कर मारकर किया घायल

इटावा/भरथना- भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे भरथना-ऊसराहार मार्ग स्थित ग्राम नगला अजीत के सामने भरथना से ऊसराहार की तरफ दौड़ी जा रही एक काले रंग की लग्जरी कार ने रौंग साइड पर पहुँच कर एक घर के दरवाजे बैठे कुछ ग्रामीणों में जोरदार टक्कर मारकर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया।
Share:
इटावा: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने टक्कर मारकर किया घायल
Read in your preferred language.

इटावा/भरथना- भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे भरथना-ऊसराहार मार्ग स्थित ग्राम नगला अजीत के सामने भरथना से ऊसराहार की तरफ दौड़ी जा रही एक काले रंग की लग्जरी कार ने रौंग साइड पर पहुँच कर एक घर के दरवाजे बैठे कुछ ग्रामीणों में जोरदार टक्कर मारकर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया।

दुर्घटना के दौरान ग्रामीणों में भगदड़ के साथ बुरी तरह चीख पुकार मच गई,इस बीच कार की जोरदार टक्कर से घायल हुए रिटायर्ड होमगार्ड हरीराम दौहरे 65 पुत्र रामफल दौहरे ग्राम नगला अजीत गम्भीर रूप से व मुन्नू सिंह 55 पुत्र छक्की लाल,आरिफ 50 पुत्र मोहम्म्द ग्राम भोली घायलों को ग्रामीणों ने आनन फानन में इलाज हेतु भरथना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में रिटायर्ड होंमगार्ड हरीराम दौहरे जिला चिकित्सालय रैफर किया है।घटना स्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों व गम्भीर घायल होमगार्ड हरीराम दौहरे के बड़े पुत्र प्रवीण कुमार ने बताया कि ग्राम भोली के एक शव का अन्तिम संस्कार कर ग्रामीण ग्राम नगला अजीत तिराहा स्थित एक मकान के दरबाजे पर छाया में कुछ ग्रामीण बैठ गए थे। इसी बीच भरथना से ऊसराहार को जा रही काले रंग की एक लग्जरी कार के चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को बचाने का जैसे ही प्रयास किया इसी बीच लग्जरी कार रौंग साइड में दौड़ी चली आई जिसकी जोरदार टक्कर लगने से तीन ग्रामीण बुरी तरह घायल ही गये।
घटना की खबर मिलते ही भरथना पुलिस ने दुर्घटना में सामिल कार के नम्बर व चालक के नाम को दर्ज कर लिया है।