Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

इटावा: अज्ञात कारणों से लडकी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

ताखा। लडकी रात में कमरे की छत पर लगे हुक में दादी की साड़ी से लटककर आत्महत्या की, कमरे के बाहर सोते रहे पिता व दादी नहीं हो सकी जानकारी। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला चतुर में बीते शुक्रवार रात को प्राची दुबे (20) पुत्री योगेश दुबे ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 5:00 बजे जब दादी र
Share:
इटावा: अज्ञात कारणों से लडकी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
Read in your preferred language.

ताखा। लडकी रात में कमरे की छत पर लगे हुक में दादी की साड़ी से लटककर आत्महत्या की, कमरे के बाहर सोते रहे पिता व दादी नहीं हो सकी जानकारी।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला चतुर में बीते शुक्रवार रात को प्राची दुबे (20) पुत्री योगेश दुबे ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 5:00 बजे जब दादी रानी देवी ने आवाज देकर बुलाया तो कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में देखा तो लडकी फंदे पर लटकती मिली तो उन्होंने बेटे योगेश को जगाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। वहीं गांव के ही सर्वेश कुमार ने फोन पर ऊसराहार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
दादी ने बताया कि वह अपने बेटे व पोती के साथ घर पर रहती है लडकी की मां ममता देवी एक बेटी के साथ दिल्ली में रहती है।
दादी ने बताया कि पोती बीएससी की पढाई कर रही थी शांम को कोई बात भी नहीं हुई सुबह वह फंदे पर लटकी हुई मिली।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर लडकी के फांसी लगाने की सूचना दी मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं पता चल सका है।