Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

एटा:दबंगो द्वारा दलित को लात घूँसों से पीटा गया, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही

एटा: पीड़ित राम बाबू नगला रामाई थाना मिरहची का रहने वाला है प्रार्थी दलित है और धानुक जाती से सम्बन्ध रखता है प्रार्थी UP85AT5055 पर चालक है. जिसके मालिक संदीप कुमार पुत्र श्री देवेंद्र सिंह है. प्रार्थी एटा बस स्टैंड सागर कॉम्प्लेक्स से माया पेलेस की तरफ जा रहा था. तभी रासते मे किशन यादव उर्फ के के
Share:
Read in your preferred language.

एटा: पीड़ित राम बाबू नगला रामाई थाना मिरहची का रहने वाला है प्रार्थी दलित है और धानुक जाती से सम्बन्ध रखता है प्रार्थी UP85AT5055 पर चालक है. जिसके मालिक संदीप कुमार पुत्र श्री देवेंद्र सिंह है. प्रार्थी एटा बस स्टैंड सागर कॉम्प्लेक्स से माया पेलेस की तरफ जा रहा था. तभी रासते मे किशन यादव उर्फ के के पुत्र श्री मोहर पाल सिंह निवासी बहादुर पुर खड़ा मिला और प्रार्थी से बोला चल साले धनुका आज शराब पिलाने को रूपए दे. जब प्रार्थी ने रूपए देने से इनकार किया तो किशन ने अपने दो अन्य साथियो के साथ मिलकर प्रार्थी को रोड पर डाल कर लात घूँसों से पिटना सुरु कर दिया और प्रार्थी की जेब मे रखे 8000 रूपए रखे थे , छीन लिए .तभी राह चलते रोहित ,संदीप द्वारा प्रार्थी को बचाया गया. जब प्रार्थी अपनी तहरीर लेकर कोतवाली नगर पहुंचा तो वहां प्रार्थी की रिपोर्ट नहीं लिखी गयी. प्रार्थी को आये दिन दबंगो द्वारा धमकाया जा रहा है की साले धनुका अगर रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गया तो जान से मार दूंगा.