Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
भारत

पाकिस्तान को पछाड़कर इंग्लैंड की टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, विराट कोहली ने दिया ये रिएक्शन

इंग्लैंड की टीम ने रविवार को एमसीजी में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवरों में 137/8 पर रोक दिया, जिसमें सैम करन का महत्वपूर्ण योगदान था, जिन्होंने 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड
Share:
पाकिस्तान को पछाड़कर इंग्लैंड की टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन, विराट कोहली ने दिया ये रिएक्शन
Read in your preferred language.

इंग्लैंड की टीम ने रविवार को एमसीजी में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवरों में 137/8 पर रोक दिया, जिसमें सैम करन का महत्वपूर्ण योगदान था, जिन्होंने 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को 19वें ओवर में जीत दिला दी। इंग्लैंड की इसी खिताबी जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन भी आया है।
इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। इंग्लिश टीम 2010 में पहली बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी थी। इंग्लैंड की इसी जीत से विराट कोहली भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए जोस बटलर एंड कंपनी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जीत के जश्न का फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बधाई हो इंग्लैंड, आप इसे डिजर्व करते थे।"
न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हुई हार्दिक पांड्या की टीम, एयरपोर्ट के अंदर फर्श पर सोते नजर आए सूर्यकुमार, चहल और पंत
बता दें कि इंग्लैंड की टीम दूसरे सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में पहुंची थी। भारत को एडिलेड में खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से इंग्लिश टीम ने हराया था। भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी को भी तोड़ने में नाकाम रहे थे। कोहली ने सेमीफाइनल मैच में अर्धशतक जड़ा था, जबकि हार्दिक पांड्या ने भी तूफानी पारी खेली थी, लेकिन ये किसी काम नहीं आ सकी।