Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में एनकोर्ड समीक्षा बैठक संपन्न, नशामुक्त समाज के लिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मंगलवार को एनकोर्ड (Narcotics Control and Regulation Division) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशामुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने
Share:
फर्रूखाबाद में एनकोर्ड समीक्षा बैठक संपन्न, नशामुक्त समाज के लिए सख्त निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मंगलवार को एनकोर्ड (Narcotics Control and Regulation Division) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशामुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाए। इसके साथ ही, जनपद की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाने और प्रतिबंधित पदार्थों की रोकथाम के लिए चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोडीन युक्त दवाओं की बिक्री पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाज के हर वर्ग को नशामुक्ति अभियान से जोड़ा जाए, ताकि युवा पीढ़ी को इस बुरी लत से बचाया जा सके। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।