Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला, 201 अभ्यर्थियों का हुआ चयन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में आज रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का सफल आयोजन किया गया। यह मेला प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 04 कंपनियों ने भाग लिया। उपलब्ध 350 रिक्तियों क
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में आज रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का सफल आयोजन किया गया। यह मेला प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

मेले में कुल 04 कंपनियों ने भाग लिया। उपलब्ध 350 रिक्तियों के सापेक्ष 258 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद 201 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें 135 अभ्यर्थी अप्रेन्टिसशिप हेतु (डिक्सन – 30, ओप्पो – 100, टाटा मोटर्स –05) तथा 66 अभ्यर्थी जॉब ट्रेनी के रूप में चयनित किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, अप्रेन्टिसशिप प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर मेहतो एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेला अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ, जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण दोनों का लाभ मिला।