Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इस साल के अंत तक करेंगे 'इंसपिरेशन 4' लॉन्च

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने साल 2021 के अंत तक अंतरिक्ष में पहले ऑल-कमिर्शयल एस्ट्रोनॉट क्रू को भेजने का फैसला लिया है। इस अभियान का संचालन एक चैरिटी के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कमान अमेरिकी उद्योगपति जेरेड इसाकमैन के हाथों में है। इसाकमैन के साथ स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर
Share:
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इस साल के अंत तक करेंगे 'इंसपिरेशन 4' लॉन्च
Read in your preferred language.

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने साल 2021 के अंत तक अंतरिक्ष में पहले ऑल-कमिर्शयल एस्ट्रोनॉट क्रू को भेजने का फैसला लिया है। इस अभियान का संचालन एक चैरिटी के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कमान अमेरिकी उद्योगपति जेरेड इसाकमैन के हाथों में है।

इसाकमैन के साथ स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष की सैर पर निकलने वाले तीन और अंतरिक्ष यात्रियों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इस सफर में एक अनुकूलित मार्ग पर हर 90 मिनट में यात्रियों को पृथ्वी की परिक्रमा कराई जाएगी। कई दिनों के इस सफर के अंत में ड्रैगन की धरती पर लैंडिंग फ्लोरिडा के तट पर होगी। यानि कि इसे पानी में लैंड कराया जाएगा।

37 वर्षीय जेरेड इसाकमैन शिफ्ट4 पेमेंट्स कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं और साथ ही में वह एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं। उन्होंने सोमवार को जारी अपने एक बयान में कहा, "इंसपिरेशन 4 किसी सपने के सच होने का एहसास है और यह भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक कदम भी है, जिसमें कोई भी अंतरिक्ष में जाकर सितारों का अनुभव ले सकता है।"

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ