Tuesday, 15 September 2026 | 9:21 AM
भारत

एलिस्ता (रूस): भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रतिष्ठापना में शामिल हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

एलिस्ता:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 काल्मिकिया गणराज्य (रूस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज एलिस्ता शहर स्थित गोल्डन अबोड ऑफ द बुद्ध शाक्यमुनि मंदिर में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की श्रद्धापूर्वक प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवा
Share:
एलिस्ता (रूस): भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रतिष्ठापना में शामिल हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
Read in your preferred language.

एलिस्ता:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 काल्मिकिया गणराज्य (रूस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज एलिस्ता शहर स्थित गोल्डन अबोड ऑफ द बुद्ध शाक्यमुनि मंदिर में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की श्रद्धापूर्वक प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह भारत और रूस के बीच आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला है।

कार्यक्रम के उपरांत डिप्टी सीएम मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी विश्व मानवता के लिए प्रकाशपुंज हैं। भारत की इस पवित्र धरोहर को रूस की भूमि पर प्रतिष्ठित किया जाना दोनों देशों के बीच आस्था और सद्भाव का प्रतीक है।

इस अवसर पर काल्मिकिया गणराज्य के प्रमुख महामहिम श्री खासिकोव बातू सर्गेयेविच, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महानिदेशक श्री अभिजीत हलदर, साक्य परंपरा के परमाध्यक्ष परम पूज्य 43वें साक्य त्रिजिन रिनपोछे, काल्मिकिया के महामहिम शाजिन लामा, पूज्य भिक्षुगण, श्रद्धालु एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों को भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से रूस ले जाया गया था, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। काल्मिकिया में इन अवशेषों की प्रतिष्ठापना को लेकर स्थानीय बौद्ध समुदाय में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।इस आयोजन ने न केवल भारत और रूस के बीच धार्मिक-सांस्कृतिक संबंधों की गहराई को उजागर किया, बल्कि भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और अहिंसा के संदेश को विश्व पटल पर एक बार फिर प्रतिष्ठित किया।