Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के छोटे-बड़े करीब 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटी रहेगी

मरम्मत की वजह से बुधवार को लखनऊ के छोटे-बड़े करीब 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटी रहेगी। जानकीपुरम, विकासनगर, पुरनिया, गोमती नगर, घसियारी मंडी, लौलाई जैसे इलाकों में 3 से 7 घंटे के लिए बिजली कट रहेगा। लेसा अधिकारियों ने इसको लेकर सूचना जारी की है। इस दौरान करीब 4 लाख से ज्यादा की आबादी कटौती से परे
Share:
लखनऊ के छोटे-बड़े करीब 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटी रहेगी
Read in your preferred language.

मरम्मत की वजह से बुधवार को लखनऊ के छोटे-बड़े करीब 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटी रहेगी। जानकीपुरम, विकासनगर, पुरनिया, गोमती नगर, घसियारी मंडी, लौलाई जैसे इलाकों में 3 से 7 घंटे के लिए बिजली कट रहेगा। लेसा अधिकारियों ने इसको लेकर सूचना जारी की है। इस दौरान करीब 4 लाख से ज्यादा की आबादी कटौती से परेशान रहेगी।
जानकीपुरम सेक्टर-एच, सेक्टर-आई, जानकी विहार, सीता विहार, फरहान कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पावर कट रहेगा
गोमतीनगर के विवेकखंड-तीन, विजयखंड-एक में सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। सुबह पानी की समस्या भी रहेगी।
अमराई गांव उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम चार बजे करीब 6 घंटे का पावर कट रहेगा
विश्वविद्यालय उपकेंद्र के पुराना बादशाहनगर, इंदिरा ब्रिज समेत 5000 से ज्यादा लोगों के यहां कटौती
अहिबरनपुर उपकेंद्र के मोहन मीकिंग में सुबह 11 बजे से दोपहर पांच बजे तक 6 घंटे के लिए पावर कट रहेगा।
दारूलशफा उपकेंद्र के भोपाल हाउस, टीएन रोड, नाजा मार्केट, शुभम सिनेमा, स्मार्ट सिटी ऑफिस, घसियारी मंडी, निर्यात भवन समेत कई इलाकों में 11 से शाम 5 बजे तक बिजली कटी रहेगी।
विकासनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाके में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान गांधी नगर, गुलशन इन्क्लेव, विकास नगर, सेक्टर-4,9,13 प्रभावित रहेगा।
पुरनिया उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सेक्टर-के, सेक्टर-क्यू, सेक्टर-पी के इलाके प्रभावित रहेंगे।
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र सुबह 11 बजे से 11.55 बजे तक सप्लाई नहीं रहेगी।