Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

बुजुर्ग की गाय चोरी होने पर टावर पर चढ़ा, 6 घंटे बाद पुलिस ने गाय लाकर दी तो नीचे उतरा

चूरू के सरदारशहर में गाय चोरी होने के परेशान एक बुजुर्ग 12 बजे टावर पर चढ़ गया। सीएम अशोक गहलोत के दौरे से पहले हंगामे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। DSP और थानाधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग दूलाराम (70) से समझाइश का प्रयास किया गया। लेकिन, लादूराम का कहना है कि गाय चोरी के मामले मे
Share:
बुजुर्ग की गाय चोरी होने पर टावर पर चढ़ा, 6 घंटे बाद पुलिस ने गाय लाकर दी तो नीचे उतरा
Read in your preferred language.

चूरू के सरदारशहर में गाय चोरी होने के परेशान एक बुजुर्ग 12 बजे टावर पर चढ़ गया। सीएम अशोक गहलोत के दौरे से पहले हंगामे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। DSP और थानाधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग दूलाराम (70) से समझाइश का प्रयास किया गया। लेकिन, लादूराम का कहना है कि गाय चोरी के मामले में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ही में टावर से नीचे उतरेगा। लादूराम सरदारशहर के रामनगर बास के वार्ड 1 का रहने वाला है। शाम को करीब 6 घंटे बाद पुलिस द्वारा समझाइश करने पर बुजुर्ग टावर से नीचे उतर गया। बुजुर्ग के नीचे उतरते ही पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया और बुजुर्ग द्वारा बताई गई पीड़ा पर उसकी गाय को तुरंत बुजुर्ग को लाकर सौंप दी। जिसके बाद बुजुर्ग शांत हो गया।

दूलाराम ने बताया कि 1 साल पहले गाय चोरी हुई थी। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस सच्चाई छुपाने के लिए मामले पर एफआर लगा रही है। बुजुर्ग की मांग है कि गांधीवादी नीति से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा जाहिर करना चाहता है।
दूलाराम के बेटे भगवानाराम का कहना है कि गाय चोरी के मामले की जांच बदला कर भानीपुरा सरदारशहर थाने में भी ले जा चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। हमने पिता को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन हमारे पिता मानने को तैयार नहीं है। इस मामले में जयपुर डीजीपी, बीकानेर आईजी, चूरू एसपी तक से भी गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गाय चोरी होने के बाद दो साल से पुलिस थाने चक्कर काट रहा था। कोई सुनवाई नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाई से खफा है। करीब 12 बजे BSNL के टावर पर चढ़ा था।