Tuesday, 15 September 2026 | 9:15 AM
भारत

चीन के बंदरगाह में फंसे भारतीय पोत एमवी अनास्तासिया को वापस लाने के प्रयास जारी: भारत सरकार

भारत सरकार ने आज घोषणा करते हुए बताया है कि चीन के एक बंदरगाह में जुलाई 2020 से फंसे भारतीय पोत एमपी अनास्तासिया तथा उस पर सवार 16 भारतीय नाविकों को स्वदेश वापस लाने के लिए वे चीनी सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है. इस बात की जानकारी विदेशमंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान दी है
Share:
चीन के बंदरगाह में फंसे भारतीय पोत एमवी अनास्तासिया को वापस लाने के प्रयास जारी: भारत सरकार
Read in your preferred language.

भारत सरकार ने आज घोषणा करते हुए बताया है कि चीन के एक बंदरगाह में जुलाई 2020 से फंसे भारतीय पोत एमपी अनास्तासिया तथा उस पर सवार 16 भारतीय नाविकों को स्वदेश वापस लाने के लिए वे चीनी सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है. इस बात की जानकारी विदेशमंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान दी है.

जल्दी होगी वतनवापसी

उन्होंने बताया है कि विदेश मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय भारतीय पोत एमपी अनास्तासिया तथा उस पर सवार 16 भारतीय नाविकों को स्वदेश वापस लाने के लिए चीन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई है कि भारतीय पोत एमपी अनास्तासिया पोत तथा उस पर सवार 16 भारतीय नाविक जल्द ही भारत लौट आएंगे.

23 भारतीय नाविक पिछले माह स्वदेश लौटे

गौरतलब है कि शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल किया था कि फंसे नाविक कब तक भारत लौटेंगे. प्रियंका ने कहा है कि यह पोत और एक अन्य भारतीय पोत एमवी जग आनंद पिछले साल जुलाई से चीन के बंदरगाहों में फंसे थे. उन्होंने कहा है कि एमवी जग आनंद में सवार 23 भारतीय नाविक पिछले माह स्वदेश लौट आए हैं लेकिन एमवी अनास्तासिया पर सवार भारतीय कब तक स्वदेश लौटेंगे ?

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ