Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
भारत

भूकंप ने तुर्किये-सीरिया में किया तहस नहस, आए दिन मृतकों की संख्या में इजाफा, 36 हजार से ज्यादा मौतें

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने खतरनाक तबाही मचाई है। इन दोनों देशों में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद ने तुर्किये के साथ लगी 2 और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की है। इसके जरिए UN भूकंप से जुड़ी राहत सामग्री सीरिया भेज पाएगा।
Share:
भूकंप ने तुर्किये-सीरिया में किया तहस नहस, आए दिन मृतकों की संख्या में इजाफा, 36 हजार से ज्यादा मौतें
Read in your preferred language.

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने खतरनाक तबाही मचाई है। इन दोनों देशों में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद ने तुर्किये के साथ लगी 2 और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की है। इसके जरिए UN भूकंप से जुड़ी राहत सामग्री सीरिया भेज पाएगा। अगले 3 महीने तक देशवासियों की मदद के लिए ये बॉर्डर खुले रहेंगे। 2011 में सीरिया में शुरू हुए सिविल वॉर के बाद पहली बार ये सीमाएं खोली गई हैं।
इससे पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा था कि त्रासदी से उत्तर-पश्चिमी सीरिया में लोगों की मदद करने में पूरी दुनिया नाकामयाब रही है। इस इलाके पर विद्रोहियों का कब्जा है। UN के मुताबिक, सीरिया में 53 लाख लोग बेघर हो सकते हैं। दोनों देशों में 9 लाख लोगों को तुरंत गर्म खाने की जरूरत है।
वहीं तुर्किये के एक बिजनेस ग्रुप के मुताबिक, त्रासदी से देश पर 84 बिलियन डॉलर यानी 6946 अरब रुपए के खर्च का भार आ सकता है। इसमें 70.8 बिलियन डॉलर इमारतों की मरम्मत में लगेंगे। सरकार को 10.4 बिलियन डॉलर का नुकसान होगा। देशभर में काम ठप होने से 2.9 बिलियन डॉलर की हानि होगी।
कई देश सीरिया बॉर्डर पर रेस्क्यू ऑपरेशन छोड़कर वापस लौट रहे हैं। रविवार को इजराइल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम हतजाला ग्रुप को इमरजेंसी फ्लाइट से वापस बुला लिया। इससे पहले जर्मनी और ऑस्ट्रिया ने भी अपने बचाव दलों के तुर्किये से निकाल लिया था।
दरअसल, इजराइल समेत कई देशों की इंटेलिजेंस एजेंसी को इनपुट मिला है कि तुर्किये बॉर्डर पर अलग-अलग गुटों में हिंसक झड़प होने वाली हैं। जिनसे वहां पहुंचे बचाव कर्मियों की जान को खतरा है। जर्मनी के बचाव दल ने भी बताया कि वहां गोलीबारी हो रही है। वहीं तुर्किये के कहरामनमारस में रविवार देर रात 4.7 की तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद लगातार आफ्टरशॉक आ रहे हैं जिनसे लोग परेशान हैं।
तुर्किये के अंताक्या शहर में भारतीय बचाव दल मलबे के नीचे से शव निकाल कर रही है।
तुर्किये के अंताक्या शहर में लोग शवों के ढेर में अपनों की तलाश कर रहे हैं। यहां एक 12 मंजिला इमरातें धराशायी हो गईं। भूकंप के दौरान इसमें करीब एक हजार लोग मौजूद थे। 6 दिन बाद यहां से शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इन शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए इन्हें बॉडी बैग में भरा जा रहा है। परिजन इन बैग को खोलकर अपनों की पहचान कर रहे हैं।
सीरिया में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए 20 फरवरी तक के लिए राष्ट्रीय धवज आधा झुकाया गया।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के चीफ डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयससिस ने सीरिया को 110 टन मेडिकल सप्लाई देने की घोषणा की है।
भूकंप प्रभावित शहरों में बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर्स के खिलाफ जांच की गई, जिसके बाद तुर्किये 113 बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर्स को गिरफ्तार किया गया है।
तुर्किये में 31,643 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सीरिया में 4,614 लोग मारे गए हैं। मृतकों की कुल संख्या 36,257 हो गई है।
तुर्किये के 8 प्रांत से लूटपाट के आरोप में 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 42 लोग हताय प्रांत के हैं।
UN की मदद भेजने वाले इकाई के चीफ मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा- भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा दो गुना हो सकता है। जैसे-जैसे मलबा हटेगा, शव बरामद होंगे।