Tuesday, 15 September 2026 | 5:51 AM
उत्तर प्रदेश

राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके

राजस्थान के जयपुर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर राजस्थान से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह लगभग आठ बज कर एक मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 थी। भूकंप की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी ने कहा कि भूकंपीय घटना का
Share:
राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके
Read in your preferred language.

राजस्थान के जयपुर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर राजस्थान से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह लगभग आठ बज कर एक मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 थी। भूकंप की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी ने कहा कि भूकंपीय घटना का केंद्र जयपुर के उत्तर-पश्चिम में 92 किमी और 5 किमी की गहराई पर था। भूकंप से अब तक किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने की जानकारी सामने आई है।मालूम हो कि राजस्थान के जयपुर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह लगभग 8.01 बजे राजस्थान से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया है । भूकंप की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी ने कहा कि भूकंपीय घटना का केंद्र जयपुर के उत्तर-पश्चिम में 92 किमी और 5 किमी की गहराई पर था। मालूम हो कि इस भूकंप में अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल की हानि की खबर नहीं है।

बीते एक साल में देश में 965 छोटे बड़े भूकंप

इस साल भूकंप के हल्के झटके और भी कई जगह आए हैं किंतु इसकी तीव्रता कम होने के कारण किसी भी बड़े नुकसान की कहीं से कोई सुचना नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़ों पर डाले तो देश में एक जनवरी 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 के बीच कुल 965 छोटे बड़े भूकंप दर्ज किए गए हैं। पर इन सभी भूंकंपों की तीव्रता कम होने से कोई बड़ी तबाही नहीं हुई।

उत्तराखंड में भी आया था भूकंप

जानकारी हो कि 12 फरवरी की सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। मालूम हो कि भूकंप उत्तरकाशी से 39 किमी पूर्व में टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में सुबह करीब 5.03 बजे आया था। हालांकि, भूकंप के चलते जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं थी।