Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
भारत

दो महीनों में दूसरी बार आया नेपाल में भूकंप, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती

भारत का पड़ोसी देश नेपाल बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से दहल गया. नेपाल में रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. नेशनल अर्थक्वेक मॉनीटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यह घटना अल सुबह हुई. अच्छी खबर है कि इस घटना में अभी तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. भूकं
Share:
दो महीनों में दूसरी बार आया  नेपाल में भूकंप, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती
Read in your preferred language.

भारत का पड़ोसी देश नेपाल बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से दहल गया. नेपाल में रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. नेशनल अर्थक्वेक मॉनीटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यह घटना अल सुबह हुई. अच्छी खबर है कि इस घटना में अभी तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है.
भूकंप के झटके नेपाल के समयानुसार काठमांडू से उत्तर-पश्चिम में करीब 113 किमी दूर सुबह 5:42 बजे महसूस किए गए. एजेंसी से बातचीत में सीस्मोलॉजिस्ट डॉक्टर लोकवियजय अधिकारी ने बताया, 'आज सुबह 5:42 बजे आए भूकंप का केंद्र लामजुंग जिले के भुलभुले में था.' उन्होंने जानकारी दी, 'भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है.'
बीती फरवरी में भी नेपाल के लोबुया में तेज भूकंप आया था. एएनआई की रिपोर्ट में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के हवाले से बताया गया था कि उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई थी. इसके बाद फरवरी में ही भारत-नेपाल सीमा पर 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया था. अप्रैल की शुरुआत में भी सिक्किम नेपाल बॉर्डर पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था. उस दौरान असम, बिहार और पश्चिम बंगाल तक झटके महसूस किए गए थे.