Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में जयमाल के दौरान प्रेमी ने खून से भर दी दुल्हन की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीचे प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर इलाके के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां जयमाल के वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने दूल्हे के सामने ब्लेड से अपना गला काटा और दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए खून से उसकी मांग भर
Share:
प्रतापगढ़ में जयमाल के दौरान प्रेमी ने खून से भर दी दुल्हन की मांग
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीचे प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर इलाके के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां जयमाल के वक्त उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने दूल्हे के सामने ब्लेड से अपना गला काटा और दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए खून से उसकी मांग भर दी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने उसे दबोच लिया जमकर पिटाई कर दी. घायल प्रेमी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.जानकारी के मुताबिक, उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 साल की युवतीका इलाके के ही अजय (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात की जानकारी युवती के परिवारवालों को कुछ दिनों पहले हुई. जिसके बाद युवती के परिजनों ने आननफानन लड़की और उसकी बहन की शादी दूसरे प्रदेश में रहने वाले सगे भाइयों से तय कर दी. घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां होने लगीं. परिवार के लोगों के प्रतिबंध के चलते युवती घर से बाहर नहीं निकल पाती थी. शुक्रवार को दोनों बहनों की बरात आई. प्रेमिका की शादी होते देख प्रेमी अजय बौखला गया.