Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

पुलिस की सतर्कता से बची एक व्यक्ति की जान, समय पर दिया सीपीआर।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने मंगलवार को एक व्यक्ति की जान बचा ली। मामला मुलगंज चौराहे का है, जहां 2 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति (नाम/पता अज्ञात) अपनी पत्नी के साथ ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे कार्डियक अटैक आया और वह बेहोश होकर ज
Share:
पुलिस की सतर्कता से बची एक व्यक्ति की जान, समय पर दिया सीपीआर।
Read in your preferred language.

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने मंगलवार को एक व्यक्ति की जान बचा ली। मामला मुलगंज चौराहे का है, जहां 2 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति (नाम/पता अज्ञात) अपनी पत्नी के साथ ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे कार्डियक अटैक आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी बाकरमंडी, उपनिरीक्षक रोहित तोमर (थाना मुलगंज) ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से व्यक्ति को होश आ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल उर्सला अस्पताल भिजवाया, जहां वर्तमान समय में उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस की इस मानवता भरी पहल की सराहना स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा की जा रही है। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि समय पर उठाया गया कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।