Thursday, 24 September 2026 | 8:46 AM
भारत

टेम्पू पलटने से चालक की मौत, परिजनों ने जताया संदेह

खिज़रसराय प्रखंड के महकार थाना क्षेत्र की घटना।
Share:
टेम्पू पलटने से चालक की मौत, परिजनों ने जताया संदेह
घटनास्थल पर जमा भीड़
Read in your preferred language.

खिजरसराय। हेमारा पावर ग्रिड के पास मंगलवार की देर शाम टेम्पू पलटने से चालक गौतम कुमार (29) की मौत हो गई। मृतक हेमारा गांव निवासी नंद कुमार दास का पुत्र था। रात करीब नौ बजे एक बाइक सवार ने सड़क किनारे पलटे टेम्पू और उसके नीचे दबे व्यक्ति को देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मृतक की पहचान की।
बताया जाता है कि गौतम खुद का टेम्पू चलाता था और रोज की तरह घर लौट रहा था। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए संदेह जताया है। मृतक के पिता ने कहा कि टेम्पू पर खरोंच या ठोकर के स्पष्ट निशान नहीं हैं और जिस तरह वाहन पलटा मिला, उससे घटना संदिग्ध लग रही है।