Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
उत्तर प्रदेश

डॉ नवल किशोर शाक्य बने समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी: डॉ. नवल किशोर शाक्य कैंसर सर्जन हैं

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा फर्रुखाबाद का प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को घोषित कर कांग्रेस के गठबंधन को करारा झटका दिया है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Share:
डॉ नवल किशोर शाक्य बने समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी: डॉ. नवल किशोर शाक्य कैंसर सर्जन हैं
Read in your preferred language.

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा फर्रुखाबाद का प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को घोषित कर कांग्रेस के गठबंधन को करारा झटका दिया है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें फर्रुखाबाद का टिकट डॉ. नवल किशोर शाक्य की झोली में चला गया। डॉ. नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. नवल किशोर शाक्य ने बताया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरे उतरेंगे। फर्रुखाबाद की सीट सपा की झोली में डालकर वह अपने मुखिया अखिलेश यादव को तोहफा देंगे। प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य, राजन यादव, पंकज शाक्य युवा समाजसेवी छिबरामऊ, हर्ष वर्धन शाक्य, उधोगपति दिनेश शाक्य, त्रिरत्न शाक्य व सुब्रत शाक्य ने डॉ. नवल किशोर शाक्य को बधाई दी।