Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

डीपी यादव ने खुद को मारी गोली ,पोस्टमार्टम की जाँच में सच आया सामने , परिवार में मचा कोहराम ?

यूपी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे डीपी यादव ने अपने आवास खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना शनिवार सुबह की है। इसकी सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं
Share:
डीपी यादव ने खुद को मारी गोली ,पोस्टमार्टम की जाँच में सच आया सामने  , परिवार में मचा कोहराम ?
Read in your preferred language.

यूपी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे डीपी यादव ने अपने आवास खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना शनिवार सुबह की है। इसकी सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सपा के लिए दिन-रात कर रहे थे काम

मुरादाबाद के बुद्धिविहार में रहने वाले डीपी यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पद न मिलने के बावजूद वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे। पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले और सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह को पद से हटाकर उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने डॉ. एसटी हसन की जगह रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया और चुनाव प्रचार में भी हिस्सा नहीं लिया।

अखिलेश ने पद से हटाया

जब इसकी शिकायत जब सपा मुखिया अखिलेश यादव से की गई तो उन्होंने डीपी यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर जयवीर सिंह को फिर से जिला अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे। फिलहाल इस घटना को लेकर परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।