Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण ली

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के समक्ष समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय के द
Share:
लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण ली
Read in your preferred language.

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के समक्ष समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

    एनएसयूआई छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले छात्र नेताओं में सर्वश्री शुभम खरवार, आनन्द दिवाकर, रूपल रावत, हर्षित शुक्ला, आदर्श राव, अंकित कुमार गौतम, प्रणव श्रीवास्तव तथा विकास पटेल है।

    इस अवसर पर सर्वश्री राकेश कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष कांची सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, रूस्तम सिंह प्रदेश सचिव, जीतू कश्यप प्रदेश सचिव छात्र सभा तथा कुमार वीरेन्द्र, तौकील गाजी, मनीष यादव, नवनीत, अक्षय समाजवादी, विपुल यादव, शिवाजी, प्रिंस कुमार, प्रसन्न शुक्ला, दुर्गेश यादव सभी छात्र नेता उपस्थित रहे।