Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे को दोहराया

अमेरिका के निर्वतमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद 'इलेक्टोरल कॉलेज' के जो बाइडन को विजेता घोषित करने पर ही वह व्हाइट हाउस छोडेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे दोहराए। ट्रंप ने 'थैंक्सगिविंग डे' पर अपने भाषण
Share:
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे को दोहराया
Read in your preferred language.

अमेरिका के निर्वतमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद 'इलेक्टोरल कॉलेज' के जो बाइडन को विजेता घोषित करने पर ही वह व्हाइट हाउस छोडेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे दोहराए।
ट्रंप ने 'थैंक्सगिविंग डे' पर अपने भाषण में यह भी कहा कि अगर बाइडन को विजेता घोषित किया जाता है। तो यह 'इलेक्टोरल कॉलेज' की एक बड़ी गलती होगी। ट्रंप से गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने पूछा था कि 'इलेक्टोरल कॉलेज' के बाइडन को विजेता घोषित करने पर वह क्या करेंगे?

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार करना बेहद मुश्किल होगा। व्हाइट हाउस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर, मैं छोड़ूंगा और यह आपको भी पता है। व्हाइट हाउस में अपने आखिरी 'थैंक्सगिविंग' की योजनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि आप नहीं बता सकते कि क्या पहला है, क्या आखिरी।'

उन्होंने कहा कि यह दूसरे कार्यकाल का पहला (थैंक्सगिविंग) भी हो सकता है। साथ ही ट्रंप ने जॉर्जिया में दो सीनेट सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए रैली करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वह जॉर्जिया में रिपब्लिकन उम्मीदवार सीनेटर डेविड पेर्ड्यु और सीनेटर केली लोफ्ल के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ शनिवार को रैली करेंगे।
यहां पांच जनवरी को होने वाले उपचुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा कि जॉर्जिया किस पार्टी के हिस्से में जाता है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है। चुनावी नतीजों के खिलाफ कई मुकदमें भी दायर कर रखे हैं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ