Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

UP में बहू बनकर आई मध्य प्रदेश की डॉगी रश्मि

अभी तक आप लोगों ने काम, मन्नत और मनोकामना पूरी कराने के लिये तमाम धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में तो सुना होगा. लेकिन, मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां गांववालों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए एक अनोखा अनुष्ठान कराया. दरअसल, जिले के पुछीकरगुवा गांव में लोगों ने गांव की खुशहाली
Share:
UP  में बहू बनकर आई मध्य प्रदेश की डॉगी रश्मि
Read in your preferred language.

अभी तक आप लोगों ने काम, मन्नत और मनोकामना पूरी कराने के लिये तमाम धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में तो सुना होगा. लेकिन, मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां गांववालों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए एक अनोखा अनुष्ठान कराया. दरअसल, जिले के पुछीकरगुवा गांव में लोगों ने गांव की खुशहाली के लिये दो मूक जानवरों की शादी कराई. यहां हिंदू रीति-रिवाज से कुत्ता गोलू और रश्मि की शादी बड़े ही धूमधाम से कराई गई. इस दौरान 800 लोगों को बकायदा भोज भी कराया गया
पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए कराई गई शादी
दरअसल, गांव में पेयजल की समस्या होने के चलते लोगों ने मन बनाया कि भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करते हैं. इसके लिए अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए, तो शायद भगवान प्रसन्न हो जाएं और बारिश करें. जिससे गांव में पेयजल की समस्या से निजात मिल सकेगी.
बारात का धूमधाम से किया स्वागत
बता दें, इस शादी में बाराती बड़े धूमधाम से बैंड बाजे और आतिशबाजी करते हुए पुछीकरगुआ बारात लेकर पहुंचे. जहां हिंदू रीति रिवाज अनुसार जयमाला कार्यक्रम करवाया गया