Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

नेता तेज प्रताप यादव के सपने में आते हैं मुलायम सिंह यादव ?

बिहार सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव चर्चा में रहना बखूबी जानते हैं. बुधवार सुबह वह साइकिल चलाते हुए अपने दफ्तर पहुंच गए. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके बताया भी कि ऐसा करने की वजह क्या थी. तेज प्रताप ने ट्वीट करके लिखा कि उनके सपने में समाजवादी पार्टी के ने
Share:
नेता तेज प्रताप यादव के सपने में आते हैं मुलायम सिंह यादव ?
Read in your preferred language.

बिहार सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव चर्चा में रहना बखूबी जानते हैं. बुधवार सुबह वह साइकिल चलाते हुए अपने दफ्तर पहुंच गए. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके बताया भी कि ऐसा करने की वजह क्या थी. तेज प्रताप ने ट्वीट करके लिखा कि उनके सपने में समाजवादी पार्टी के नेता रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव आए थे. तेज प्रताप ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चल सकें.

साइकिल चलाने की तस्वीर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, 'आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा. उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं.