Sunday, 20 September 2026 | 11:20 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मोहम्मदी में डीएम एसपी व विधायक ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

तहसील मोहम्मदी में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
Share:
लखीमपुर खीरी : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मोहम्मदी में डीएम एसपी व विधायक ने सुनीं समस्याएं,  निस्तारण के दिए निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस की तस्वीर
Read in your preferred language.
लखीमपुर खीरी : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मोहम्मदी में डीएम एसपी व विधायक ने सुनीं समस्याएं,  निस्तारण के दिए निर्देश

जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मोहम्मदी में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग एवं विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह,की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायत की वास्तविक स्थिति की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

तहसील मोहम्मदी में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।