Sunday, 20 September 2026 | 8:56 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:तहसील समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 78 शिकायतें प्राप्त

फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर समाधान किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद:तहसील समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 78 शिकायतें प्राप्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 19 सितंबर 2026 शासन के निर्देशानुसार माह के तृतीय शनिवार को तहसील अमृतपुर के सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और शिकायतकर्ता को गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, कब्जा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण कराने तथा अन्य मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने को कहा।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

अमृतपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 78 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग की 33, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 10, विद्युत विभाग की 4, खाद्य एवं रसद विभाग की 5 तथा अन्य विभागों की 14 शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर 5 शिकायतों का समाधान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, उप जिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार अमृतपुर शशांक सिंह, अधिकारी अविनाश चंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।