Tuesday, 15 September 2026 | 1:42 PM
भारत

मण्डलायुक्त लखनऊ ने फिश फार्म का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश रायबरेली 12 अप्रैल, 2023

लखनऊ मण्डल की मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज जनपद रायबरेली की तहसील महराजगंज की ग्राम पंचायत-बावन बुजुर्ग बल्ला में स्थित फिश फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया कि कितने हेक्टेयर में फिश पालन रायबरेली जिले में कराया जा रहा है संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 450
Share:
मण्डलायुक्त लखनऊ ने फिश फार्म का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश रायबरेली 12 अप्रैल, 2023
Read in your preferred language.

लखनऊ मण्डल की मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज जनपद रायबरेली की तहसील महराजगंज की ग्राम पंचायत-बावन बुजुर्ग बल्ला में स्थित फिश फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया कि कितने हेक्टेयर में फिश पालन रायबरेली जिले में कराया जा रहा है संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 450 हेक्टेयर भूमि में फिश पालन कराया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त के समक्ष फिश पालन का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।
मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि बस्ती जिले के निवासी सुजीत कुमार चौधरी यहां पिछले दो वर्षों से मत्स्य पालन कर रहे हैं एवं उन्हें भारत सरकार के द्वारा बेस्ट इनलैंड फिश फार्मर 2022-23 का अवार्ड मिल चुका है। सुजीत ने मंडलायुक्त को बताया कि मत्स्य पालन के इच्छुक युवाओं और किसानों को वह अपने फार्म पर विजिट कराकर आवश्यक जरूरी जानकारी दे रहे हैं। मण्डलायुक्त ने कहा कि युवाओं और किसानों को अधिक से अधिक मत्स्य पालन से जोड़ा जाए। निरीक्षण के समय श्री सुजीत कुमार द्वारा मण्डलायुक्त को जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी गयी। जनपद में मत्स्य पालकों को मत्स्य हाट उपलब्ध कराने हेतु सुजीत कुमार द्वारा सुझाव दिया गया। सुजीत कुमार द्वारा कोऑपरेटिव फिश फार्मिंग के अंतर्गत छोटे मत्स्य पालकों/कृषकों को जोड़ने पर मण्डलायुक्त द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
सुजीत कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की तहसील महराजगंज का काफी क्षेत्र क्षारीय होने के कारण कृषि हेतु कम उपयुक्त हैं, जिसका उपयोग तालाब निर्माण कर झींगा उत्पादन हेतु किया जा सकता है एवं कृषकों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो सकती है। सुजीत कुमार द्वारा पिछले वर्ष झींगा उत्पादन का सफल प्रयास किया गया एवं भविष्य में झींगा उत्पादन का क्षेत्रफल और अधिक बढ़ाये जाने की उनकी योजना है। निरीक्षण के समय श्रीमती सुनीता वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा अवगत कराया गया कि श्री सुजीत कुमार को वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत तालाब निर्माण एवं निवेश मद में 2.00 हे0 क्षेत्रफल पर रू0 8.80 लाख का अनुदान उपलब्ध कराया गया है। शेष क्षेत्रफल पर इनके द्वारा स्वयं के संसाधन से कार्य किया जा रहा है। श्रीमती वर्मा द्वारा रायबरेली को फिश हब बनाने हेतु मत्स्य विभाग द्वारा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया गया।