Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
मनोरंजन

एयरपोर्ट पर क्रॉप-टॉप में दिखा दिशा पटानी का बेहद बोल्ड अंदाज, आइये कुछ खास जानतें हैं

दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। दिशा कभी भी अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। वह कितनी फिटनेस फ्रीक हैं उसका गवाह उनका सोशल मीडिया है। दिशा पटानी जब भी कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं तो फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में दिशा पटानी मुंबई एयर
Share:
एयरपोर्ट पर क्रॉप-टॉप में दिखा दिशा पटानी का बेहद बोल्ड अंदाज, आइये कुछ खास जानतें हैं
Read in your preferred language.

दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। दिशा कभी भी अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। वह कितनी फिटनेस फ्रीक हैं उसका गवाह उनका सोशल मीडिया है। दिशा पटानी जब भी कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं तो फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में दिशा पटानी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां वह बेहद ही बोल्ड लुक में नजर आईं। उन्होंने एयरपोर्ट पर क्रॉप-टॉप और लूज पैंट्स पहनी हुई थी। लेकिन दिशा अपने इस क्रॉप टॉप के चक्कर में ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई

दिशा पटानी के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में दिशा पटानी ने बेज रंग का फिटिंग क्रॉप-टॉप के साथ मट्टी कलर का कार्गो पहनी हुई है। जिसमें दिशा का परफेक्ट फिगर देखने को मिल रहा है, दिशा इस वीडियो में अपने एब्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। आउटफिट के जरिए एक्ट्रेस ने अपने मिडरिफ को बड़ी ही खूबसूरती से शो ऑफ किया, लेकिन इस चक्कर में अभिनेत्री बुरी तरह आउटफिट को लेकर ट्रोल भी हो गई।
जल्दी-जल्दी अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट की तरफ जाती दिशा को जब पैपराजी ने रूककर पोज करने के लिए कहा, तो एक्ट्रेस तुरंत ही पलटी लेकिन एक्ट्रेस ने जब कैमरे के आगे पोज दिए तो वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गयीं, फिर क्या था एक्ट्रेस तुरंत ही नेटीजन्स के निशाने पर आ गयीं और वह बुरी तरह ट्रोल हुईं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें कपडे पहनने की सलाह देते हुए लोग नजर आए, लेकिन इसी के साथ उनके वजन को लेकर भी लोगों ने कई कमेंट्स किए
दिशा पटानी की आगामी फिल्मों की बात करे तो वह जल्द ही मोहित सुरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दिशा पटानी फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।