Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
भारत

जौनपुर कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों की समीक्षा

जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में मछलीशहर सांसद सुश्री प्रिया सरोज, राज्यसभ
Share:
जौनपुर कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों की समीक्षा
Read in your preferred language.

जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 आज जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा ने की।

बैठक में मछलीशहर सांसद सुश्री प्रिया सरोज, राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, जिला अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक में क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया। सांसदों ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली और उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि विकास कार्यों को और गति प्रदान करने के लिए जनभागीदारी और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जिले के सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे, ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।