Sunday, 27 September 2026 | 9:07 AM
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण, चेहरे पर दिखी खुशी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने किया।
Share:
दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण, चेहरे पर दिखी खुशी
जनेश्वर मिश्र हाल में मौजूद दिव्यांगजन, और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड व अधिकारीगण
Read in your preferred language.
The dastak 24: एटा उत्तर प्रदेश:
एटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने किया।
इस दौरान पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से कई दिव्यांगजनों के लिए आवागमन आसान होगा, वहीं व्हीलचेयर और अन्य उपकरण रोजमर्रा की जिंदगी में सहारा बनेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को अधिक आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाना रहा।