Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
Entertainment

क्या अंजलि अरोड़ा पहुंचीं पायल रोहतगी के वेडिंग रिसेप्शन में

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के बाद खूब पॉपुलैरिटी मिली। उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। शनिवार को पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। पायल और संग्राम ने बेहद निजी तरीके से शादी की थी। उन्होंने रिसेप्शन में कई जाने-माने लोगों को बुलाया। इ
Share:
क्या अंजलि अरोड़ा पहुंचीं पायल रोहतगी के वेडिंग रिसेप्शन में
Read in your preferred language.

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के बाद खूब पॉपुलैरिटी मिली। उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। शनिवार को पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। पायल और संग्राम ने बेहद निजी तरीके से शादी की थी। उन्होंने रिसेप्शन में कई जाने-माने लोगों को बुलाया। इस दौरान अंजलि अरोड़ा भी पहुंचीं। अंजलि और पायल ‘लॉकअप’ में हिस्सा ले चुकी हैं।
अंजलि इस दौरान ब्लैक और ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने पपराजी के सामने पोज दिए। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी। वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। अंजलि का यह वीडियो आते ही यूजर्स उनके फेक एमएमएस को लेकर ट्रोल करने लगे।एक यूजर ने कहा, ‘एमएमएस लीक के बाद ये फिर से आ गई।‘ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पार्ट 2 कब आ रहा है।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘ये वहां भी वीडियो बनाएगी।‘ एक यूजर लिखता है, ‘वीडियो देखी?’ वहीं कई अन्य ने उन पर भद्दी टिप्पणियां भी कीं।बता दें कि इंटरनेट पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ जिसके साथ दावा किया गया कि उसमें नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। बाद में अंजलि ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उनका भी परिवार है और ये सब चीजें उन्हें झेलनी पड़ रही हैं। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अंजलि ने कहा कि उनका नाम लेकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।