Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

डिप्टी सीएम बोले-भाजपा सरकार में देश का सबसे ज्यादा विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कैंट विधानसभा में पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने महानगर अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा औ
Share:
डिप्टी सीएम बोले-भाजपा सरकार में देश का सबसे ज्यादा विकास
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कैंट विधानसभा में पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने महानगर अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ घर से लाए गए टिफिन का खाना साथ बैठकर खाया। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बिना किसी मंच व्यवस्था के पारिवारिक माहौल में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभवों को साझा किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी यहां तक पहुंची है और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में जनसेवा का कार्य कर रही है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व के मार्गदर्शन में आज वैश्विक स्तर पर अपनी खुऐ हुए गौरवशाली पहचान को पुनर्स्थापित किया है। अन्य देशों के प्रतिनिधि भी आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर उनको अपने मार्गदर्शक और अभिभावक के रूप में सम्मान प्रदान करते हैं।