Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
भारत

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आये लोगों की समस्याएं सुनीं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्याग्रस्त हर व्यक्ति की समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया जायेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है, हम अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रय
Share:
Read in your preferred language.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्याग्रस्त हर व्यक्ति की समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया जायेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है, हम अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं तथा उ0प्र0 सरकार की कोशिश है कि जनता को सही समय से न्याय मिले। केशव प्रसाद मौर्य कल शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन में जन समस्याएं सुन रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याएं सुनीं व उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।