Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

देवरिया कांड सरकार की विफलता का प्रतीक, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा

देवरिया में हुई घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान आया है। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। अखिलेश यादव ने इस घटन
Share:
देवरिया कांड सरकार की विफलता का प्रतीक, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा
Read in your preferred language.

देवरिया में हुई घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान आया है। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। अखिलेश यादव ने इस घटना कि उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय जांच से इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है।

आपको बतां दें कि देवरिया में बेहद सनसनी खेज वारदात हो गई है। एक ही गांव के 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। रुद्रपुर इलाके के फतेहपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था और झगड़ा भी। आज एक पक्ष प्रेम यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी। उसके बाद हिंसा का भयानक दौर चला। दूसरे पक्ष और पहले पक्ष के तमाम लोग आमने सामने आ गए। दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे नमक व्यक्ति ही हत्या हो गई। उसके बाद 2 मासूम बच्चों, एक महिला और एक युवक को भी भीड़ ने मार डाला।

घटना की जड़
देवरिया के ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले साधु दुबे जो की सत्य प्रकाश दूबे अपनी 10 बीघा जमीन गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर पर ही रहते थे। इस बात का विरोध साधु दूबे के भाई सत्य प्रकाश कर रहे थे। जिसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था लेकिन प्रेमचंद यादव की दबंग प्रवृत्ति के कारण सत्य प्रकाश दुबे दबते थे। हालांकि कागजी कार्रवाई में सत्य प्रकाश हर जगह अपना पक्ष रखते रहे। यही झगड़ा चल रहा था। जो सोमवार के दिन छह लोगों की दर्दनाक मौत की वजह बन गया।

आधे घंटे के अंदर हुईं छह हत्याएं
सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। तुरंत दूसरे टोले से उसके परिवार के लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने हवाई फायरिंग की उसके बाद घर में घुस गए। घर में छिपे सत्य प्रकाश और उनके परिवार के एक- एक सदस्य को ढूंढकर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से पांच लोगों को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। छह लोगों की हत्या की घटना में सिर्फ आधे घंटे का समय लगा।

बाइक से सत्य प्रकाश के घर पहुंचे थे प्रेमचंद
इस हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दूसरे टोले से अपनी मोटरसाइकल से खेत देखते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पर पहुंचे थे। घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच में झगड़ा होने लगा था। इसी दौरान प्रेमचंद की हत्या कर दी गई और बाइक अभी भी सत्य प्रकाश के दरवाजे पर खड़ी है।

सीएम योगी खुद कर रहें घटना की मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से पल पल की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए है।

प्रोडेक्शन चीफ द दस्तक 24 - अर्पित यादव