Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

5 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर थमाई नोटिस,महिला अस्पतालों में भी बेड रिजर्व करने के निर्देश

लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 4 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अहम बात यह हैं कि शहर के पॉश इलाकों में भी डेंगू मरीज अभी से मिलना शुरू हो गए हैं। वही मेडिकल टीम के निरीक्षण में कई जगह मच्छर पनपने की हालात भी मिले। इसके चल
Share:
5 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर थमाई नोटिस,महिला अस्पतालों में भी बेड रिजर्व करने के निर्देश
Read in your preferred language.

लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 4 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अहम बात यह हैं कि शहर के पॉश इलाकों में भी डेंगू मरीज अभी से मिलना शुरू हो गए हैं।
वही मेडिकल टीम के निरीक्षण में कई जगह मच्छर पनपने की हालात भी मिले। इसके चलते विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए नोटिस भी थमाई। इस बीच लखनऊ के महिला अस्पतालों में भी डेंगू के बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि इंदिरा नगर में दो डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं। वहीं आलमबाग चंदर नगर इलाके में एक महिला, अलीगंज में एक पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन सभी को बुखार था। जांच करवाई तो डेंगू की पुष्टि हुई। किसी की भी हालत चिंताजनक नहीं है। इसके अलावा शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीमों ने करीब 407 घरों और आसपास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया। कुल पांच घरों के मुखिया को मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर नोटिस दिया है। वहीं, सभी स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया।
राजधानी के सभी महिला अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जाएंगे। इन पर डेंगू से पीड़ित गर्भवतियों व महिलाओं का प्रमुखता से बेहतर इलाज किया जाएगा। सीएमओ की ओर से इस संबंध में सभी अस्पतालों की अधीक्षकों व सीएमएस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं