Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

लोकसभा में हो रही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व परशुराम जयंती पर डाक टिकट जारी करने की मांग

राज्यसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य ने गौ-हत्या पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग की। भाजपा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा (BJP MP Kirori Lal Meena) ने शून्यकाल में गौहत्या पर रोक के लिए केंद्रीय कानून बनाने के साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।उन्होंने
Share:
लोकसभा में हो रही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व परशुराम जयंती पर डाक टिकट जारी करने की मांग
Read in your preferred language.

राज्यसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य ने गौ-हत्या पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग की। भाजपा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा (BJP MP Kirori Lal Meena) ने शून्यकाल में गौहत्या पर रोक के लिए केंद्रीय कानून बनाने के साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।उन्होंने विशेष उल्लेख के जरिये यह मांग करते हुए कहा कि, सनातन और हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। भाजपा सदस्य ने आगे कहा कि, गाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उसे माता का दर्जा प्राप्त है। बाबर, हुमायूं और अकबर जैसे मुगलों ने गौ हत्या पर रोक लगाई थी। मैं सरकार से मांग करता हूं गौवध रोकने के लिए प्रभावी कानून लाया जाए।
इससे पहले जीरो आवर में भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने देश में अवैध तरीके से हो रहे धर्म परिवर्तन के बढ़ते दर पर चिंता जताई और इसपर रोक लगाने के लिए एंटी कंवर्जन ला की मांग की ताकि साामाजिक सौहार्द्र और राष्ट्रीय सुरक्षा बरकरार रहे। वहीं मिजोरम में म्यांमार के शरणार्थियों का मुद्दा उठाते हुए के वनलावेना (MNF) ने केंद्र सरकार से मदद की मांग की।

उधर भाजपा के सीपी जोशी ने लोकसभा में शून्यकाल में सरकार से भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी करने की मांग की। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सांसद जोशी ने कहा कि सरकार और संचार मंत्रालय से अनुरोध है कि आगामी अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी की जाए।