Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

टॉस जीतकर दिल्ली ने किया गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ये दोनों टीमें पहले से ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनो टीमों के बीच खेले गए 34 मैचों में सी
Share:
टॉस जीतकर दिल्ली ने  किया गेंदबाजी का फैसला
Read in your preferred language.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

ये दोनों टीमें पहले से ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनो टीमों के बीच खेले गए 34 मैचों में सीएके का पलड़ा भारी रहा है। सीएके ने 21 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 13 में जीत मिली है।

दोनो टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। सीएसके के 12 मैचों में नौ जीत तीन हार के साथ 18 अंक है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में इतने ही जीत हार के साथ 18 अंक है।