Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 AM
भारत

डूरंड कप 2021 में क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और बंगलूरू एफसी ने किया प्रवेश

दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कल्याणी स्टेडियम में विलिस प्लाजा (53वें मिनट) के एकमात्र गोल से दिल्ली ने केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से पराजित किया। प्लाजा का यह चौथा गोल है और वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। युवा भारती क्रीड़ागन
Share:
डूरंड कप 2021 में क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और बंगलूरू एफसी ने किया प्रवेश
Read in your preferred language.

दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कल्याणी स्टेडियम में विलिस प्लाजा (53वें मिनट) के एकमात्र गोल से दिल्ली ने केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से पराजित किया। प्लाजा का यह चौथा गोल है और वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं।

युवा भारती क्रीड़ागन में बंगलूरू ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय नौसेना को 5-3 से शिकस्त दी। बंगलूरू के लिए हरमनप्रीत सिंह (61वें, 81वें मिनट) ने दो जबकि लियोन अगस्टिन (53वें मिनट), अजय छेत्री (75वें मिनट), हुइद्रोम थोई सिंह (90+2 मिनट) ने एक-एक गोल किया