Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
Entertainment

इन दिनों भूटान में हैं दीपिका पादुकोण, पढ़िए खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों भूटान में हैं। जिसकी कुछ फोटोज दीपिका के फैन पेज ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका वहां पर मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुई नजर आईं। भूटान के एक कैफे ने दीपिका के साथ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह अपने फैंस के साथ सेल्फी लेती हुई न
Share:
इन दिनों भूटान में हैं दीपिका पादुकोण, पढ़िए खबर
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों भूटान में हैं। जिसकी कुछ फोटोज दीपिका के फैन पेज ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका वहां पर मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुई नजर आईं।
भूटान के एक कैफे ने दीपिका के साथ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह अपने फैंस के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आईं। इस फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक सनग्लास भी लगा रखा हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा था "नेफग हैरिटेज की यात्रा के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, @yourcafebhutan आपकी और आपके परिवार की सेवा करके बहुत खुशी हुई'।
तो वहीं दूसरी फोटो में उन्हें टाइगर्स नेस्ट मोनेस्ट्री भूटान में एक फैन के साथ देखा गया। पिक्चर में एक्ट्रेस ने उस महिला के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इस दौरान दीपिका नो मेकअप लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ है। सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस इन फोटोज को देख काफी खुश हुए। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सच है कि दीपिका बहुत विनम्र और डाउन टू अर्थ हैं।'
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। फाइटर रिपब्लिक डे 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा उनके पास ‘द इंटर्न’ और ‘प्रोजेक्ट के’ का हिंदी रीमेक भी है। ';प्रोजेक्ट के' में प्रभास और अमिताभ बच्चन भी है।