Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
भारत

दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शराब के नशे में कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति से अलग रह रही उसकी पत्नी से संपर्क करने में उसकी मदद करने से पुलिस के इनकार करने के बाद, उसने
Share:
दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ?
Read in your preferred language.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शराब के नशे में कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति से अलग रह रही उसकी पत्नी से संपर्क करने में उसकी मदद करने से पुलिस के इनकार करने के बाद, उसने यह धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी श्लोक त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद (उप्र) पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी से उत्तर प्रदेश पुलिस, दिल्ली पुलिस, विशेष प्रकोष्ठ और खुफिया ब्यूरो द्वारा उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ कार्यालय में संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है।श्लोक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है और गाजियाबाद अदालत में विलेख लेखन का काम करता है। उसकी शादी 2020 में हुई थी। हालांकि, उसकी पत्नी पिछले साल से दिल्ली में, उससे अलग रह रही है, जबकि व्यक्ति अपनी मां और बहन के साथ गाजियाबाद में रहता है।

पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसकी मां के साथ विवाद होने पर ससुराल छोड़ दिया था, जबकि पुलिस ने बताया कि उसने (पत्नी) यह निर्णय संभवतः इसलिए लिया कि आरोपी को शराब पीने की लत है।अधिकारी ने कहा, ‘‘वह अपनी पत्नी से बात करना और मिलना चाहता था, जो उसकी शराब की लत के कारण उससे अलग रह रही है। वह पिछले साल तीन महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा था।’’

अधिकारी ने बताया कि अपनी पत्नी से बात करने के लिए आरोपी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया। उन्होंने बताया, ‘‘पहले तो उसने दिल्ली की मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। उसने पुलिस से अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कहा और शिकायत की कि वह उससे बात नहीं कर रही है। लेकिन, जब पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से अलग रहने के कारण अवसाद में है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस को गुमनाम फोन भी करता रहा है।गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया कि धमकी भरी कॉल के बाद, गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी और एक टीम पंचवटी कॉलोनी भेजी, जहां से कथित तौर पर कॉल की गई थी। लेकिन कॉल करने वाला व्यक्ति भाग गया था। इस बीच, पुलिस ने गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी है और उनके उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित आवास के बाहर इसे और कड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री को दिल्ली पुलिस की ‘‘जेड’’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।