Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
भारत

अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मामला- परिवार के साथ 2.7 करोड़ डॉलर में समझौता

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर की सिटी काउंसिल ने पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मुकदमे में उसके परिवार के साथ शुक्रवार को 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता किया. फ्लॉयड परिवार के वकील बेन क्रम्प ने दोपहर एक बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष 25 मई को एक पूर्व श्
Share:
अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मामला- परिवार के साथ 2.7 करोड़ डॉलर में समझौता
Read in your preferred language.

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर की सिटी काउंसिल ने पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मुकदमे में उसके परिवार के साथ शुक्रवार को 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता किया.

फ्लॉयड परिवार के वकील बेन क्रम्प ने दोपहर एक बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 25 मई को एक पूर्व श्वेत अधिकारी डेरेक चाउविन ने लगभग नौ मिनट तक फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटनों से दबाए रखा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.

फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस और पूरे अमेरिका में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए और देशभर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई गईं.

फ्लॉयड के परिवार ने जुलाई में शहर प्रशासन के खिलाफ संघीय नागरिक अधिकार के उल्लंघन का मुकदमा दायर किया, उनकी मृत्यु के लिए चाउविन और तीन अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाया. उसमें आरोप लगाया गया कि शहर ने अपने पुलिस बल में अत्यधिक बल प्रयोग, नस्लवाद की संस्कृति को पनपने दिया.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ