Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा का हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव

लखनऊ में डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा का शनिवार दोपहर एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह कृष्णानगर स्नेहनगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। मूल रूप से प
Share:
डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा का हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव
Read in your preferred language.

लखनऊ में डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा का शनिवार दोपहर एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह कृष्णानगर स्नेहनगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।
मूल रूप से प्रतापगढ़ के सबलगढ़ डेरवा की रहने वाली कोमल द्विवेदी (22) का शव हॉस्टल के रोशनदान के सहारे फंदे पर लटका था। शनिवार दोपहर बाद आसपास की छात्राओं ने दरवाजा न खुलने पर कोमल के पिता राम कृष्ण द्विवेदी को फोन किया। उन्होंने कहा कि वह भी बेटी को फोन मिला रहे थे पर रिसीव नहीं हो रहा है।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कृष्णानगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। कोमल के पिता राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि बेटी से रोजाना शाम को बात होती थी। शुक्रवार रात भी करीब आठ बजे फोन पर बात हुई थी। बेटी ने किसी भी समस्या का जिक्र नहीं किया था। बेटी ने क्यों यह कदम उठाया इसकी जानकारी नहीं है।
पिता राम कृष्ण ने बताया कि बेटी करीब दो साल से स्नेहनगर स्थित साहनी हॉस्टल में रह रही थीं। कोमल का एक प्रश्नपत्र में बैक आया था। इस कारण कुछ परेशान जरूर थी पर इस लिए वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी मूक-बधिर है। वह भी शकुंतला मिश्रा विद्यालय से 12वीं की छात्रा है।
परिसर स्थित हॉस्टल में रहती है। रामकृष्ण ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस से जांच की मांग की है। घटना के बाद उसकी मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।